तख़्तखेल™ चुनौती खेल के नियम

फ़नखेल™ अखाड़े में हिन्दी शब्द फ़नकारों का हार्दिक स्वागत है!
www.funkhel.com

Please switch on the "English Assist" button for translations in English

उद्देश्य :

३ मिनट में, एक दूसरे से जुड़े हुए वैध शब्द बनाकर, अधिक से अधिक अंक एकत्र करना

१. लॉगिन व पंजीकरण

चुनौती समय से ३ मिनट पहले लॉग-इन करें
(पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए यहाँ क्लिक करें)
पंजीकृत सदस्यों को दोबारा पंजीकरण की ज़रूरत नहीं।

२. चुनौती पृष्ठ खोलें

लॉग-इन के बाद चुनौती छवि पर क्लिक करें, या "अगली चुनौती" क्लिक करें
चुनौती खेल पृष्ट खुल जाएगा (यदि लॉग्ड-इन नहीं हैं फिर लॉग-इन/पंजीकरण पृष्ट खुलेगा)

३. चुनौती समय सीमा - ३ मिनट

चुनौती घड़ी बताएगी की चुनौती शुरू होने में कितना समय बाकी है
चुनौती शुरू होने से ठीक २४ सेकंड पहले प्रत्येक सेकंड पर छोटी बीप सुनाई देगी।
चुनौती समय पर, लंबी ध्वनि के साथ अक्षर प्रकट होंगे, और चुनौती खेल आरंभ हो जाएगा। अब घड़ी बताएगी, की ३ मिनट की चुनौती को खत्म होने में कितना समय बाकी है। 
लंबी ध्वनि के साथ चुनौती खत्म होगी, खेल रुक जाएगा, और आपके बनाए गए शब्द व अंक दर्शाये जाएंगे। 

४. तख़्तखेल चुनौती नियम

गोटियों को ड्रैग कर खाँचों में रख कर शब्द बनने के लिए प्रतियोगीयों को केवल ३ मिनट मिलेंगे
उपरोक्त पंक्ति में दी गयी १६ अक्षर गोटियों के प्रयोग से अधिक से अधिक - आपस में जुड़े व वैध शब्द बनाने होंगे। अनगिनत मात्राएँ व आधे अक्षर प्रयोग कर सकते हैं। मात्राओं व आधे अक्षरों को, क्रम में, अक्षरों के ऊपर, ड्रैग और ड्रॉप करके प्रयोग करें। 
ऊपर से नीचे - व बाएँ से दाएँ ही शब्द बनाए जा सकते हैं। अंक प्राप्त करने के लिए, वैध होने के साथ साथ, शब्द एक दूसरे से जुड़े हों। हमारे, सवा २ लाख शब्दों के कोश में उपलब्ध शब्दों को ही वैद माना जाएगा। 
हर रोज़, प्रत्येक वर्ग के दैनिक चुनौती विजेता - श्रेणी १ से १० के लिए विशेष प्रमाण पत्र।

५. चुनौती अंक निर्धारण

हर गोटी पर उसके अंक लिखे हैं। रिक्त गोटियों के कोई अंक नहीं । प्रति मात्रा व आधे अक्षर के २ अंक!
जैसे ही किसी अक्षर पर मात्रा या आधे अक्षर ड्रॉप करेंगे, उस गोटी पर दिया गया अंक, अतिरिक्त अंक जोड़ कर बढ़ जाएगा। किसी भी गोटी को दो बार प्रयोग करने से, उस के अंक दो बार गिने जाएंगे, बशर्ते शब्द वैध हों। 
शब्दकोशिश वर्तनी जाँच व्यवस्था के द्वारा निश्चित किए गए अंक निर्णायक होंगे। 

याद रहे : अधिक अंक बनाने के लिए मात्राओं व आधे अक्षरों को प्रयोग में लाएँ।
सुझाव - अपनी खेल विधि व अंक बेहतर करने के लिए "चुनौती अभ्यास" अवश्य खेलें।